Hindi (हिंदी) translation by Ashish Rampal (you can also view the original English article)
इस ट्यूटोरियल में, हम एक प्लास्टिक जेल-टाइप स्टाइल बनाने के लिए लेयर स्टाइल्स का उपयोग करेंगे, जिसे आप टेक्स्ट और आकृतियों पर आसानी से लागू कर सकते हैं। आप ट्यूटोरियल के निचले हिस्से में दिए गए लिंक से PSD फ़ाइल डाउनलोड कर सकते हैं, बस स्टाइल्स को कॉपी+पेस्ट करें।
Step 1:
BACKGROUND LAYER
हम एक बैकग्राउंड ग्रेडिएंट के साथ हमेशा की तरह शुरू करते हैं। मैंने रेडियल ग्रेडिएंट का इस्तेमाल उसी भूरे रंग के दो रंगों के साथ किया है जो इस साइट में उपयोग किया जाता है। सटीक रंग कोड हैं:
Foreground color - #2f2520
Background color - #1e1916

Step 2:
अब एक अच्छा मनोरम हरे रंग में, हम एक शब्द लिखते हैं। मैंने 'Jelly' लिखा है और फ़ॉन्ट "Gill Sans Ultra Bold" का इस्तेमाल किया है। बोल्डर फोंट इस तरह के इफ़ेक्ट के लिए अच्छे हैं क्योंकि वास्तव में स्टाइल्स के साथ स्टफ बनाने के लिए अधिक जगह है।

Step 3:
तो अब हम लेयर पर राइट-क्लिक करते हैं और स्टाइल्स को जोड़ने के लिए Blending Options चुनते हैं। पहले हम बैकग्राउंड को लेटर्स को उठाने के लिए एक बूंद छाया जोड़ते हैं और फिर एक आंतरिक छाया। बाद में जब हम हाइलाइट जोड़ते हैं, तो यह छाया उनके साथ अच्छी तरह से कंट्रास्ट होगी।

Step 4:
हाइलाइट्स बनाने के लिए, हम बेवेल और एम्बॉस का उपयोग करते हैं। बेवेल और एम्बॉस के लिए डिफॉल्ट सेटिंग बेकार हैं, इसलिए उन का उपयोग न करें। मैंने कुछ चीज़ों को स्थानांतरित कर दिया है और यदि आप PSD का सैंपल डाउनलोड करते हैं, तो आप देखेंगे कि मेरा क्या मतलब है। हाइलाइट्स को हरे रंग की शेड बनाने की आवश्यकता होती है, ताकि ऐसा लगे कि प्रकाश लेटर के अंदर चारों ओर उछल रहा है।

Step 5:
अगला हम एक Gradient Overlay और स्ट्रोक जोड़ते हैं। ग्रेडिएंट अक्षरों में थोड़ा सा प्रकाश और अंधेरा देता है और स्ट्रोक किनारों पर इसे बंद करने में मदद करता है।

Step 6:
अब इस स्टाइल के बारे में साफ बात यह है कि आप ब्लेंडिंग ओपशंस के प्रत्येक सेट पर रंग बदल सकते हैं और आपके पास स्टाइल के लिए एक नया रंग है। यहां मैंने एक दूसरा शब्द लिखा है और वहां भी स्टाइल अप्लाई किया है लेकिन इस बार लाल सेटिंग्स के साथ।

Step 7:
इसे खत्म करने के लिए, ऊपर एक नई लेयर बनाएं और फिर Ctrl दबाए रखें और इसे चुनने के लिए लेयर पर क्लिक करें।

Step 8:
फिर Select > Modify > Contract पर जाएं और चयन को छोटा करने के लिए 4 पिक्सल की वैल्यू का उपयोग करें।

Step 9:
अब हमें एक ग्रेडिएंट की आवश्यकता है जो सफेद से ट्रांसपेरेंसी की ओर जाता है, जिसे आप ग्रेडिएंट के टूल पर स्विच करके और ऊपर की बाईं ओर छोटी थंबनेल जैसी चीज़ का उपयोग करके चुन सकते है (चित्र में दिखाया गया है)

Step 10:
उस ग्रेडिएंट का उपयोग करते हुए, चयन में एक ग्रेडिएंट सफेद से ट्रांसपेरेंसी बनाते हैं।

Step 11:
फिर सिलेक्शन टूल का उपयोग करके एक एलिप्टिकल (elliptical) चयन करें और दिखाए गए अनुसार डिलीट दबाएं। यह वह हाइलाइट कर देगा जो आपने अचानक बंद कर दिया और परिणामस्वरूप बहुत प्लास्टिक जैसा लगेगा।

Step 12:
और बस! मैंने 'Style' शब्द पर भी एक ही हाइलाइट स्टेप को दोहराया है।

Envato Tuts+ tutorials are translated into other languages by our community members—you can be involved too!
Translate this post







